आज के समय में यंग राइडर्स अपने लिए ऐसी स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं जिसमें स्टाइल के साथ साथ दमदार परफॉर्मेंस भी मिले तो TVS कंपनी के द्वारा Apache सीरीज की 20वीं वर्षगांठ पर 2025 TVS Apache RTR 200 4V को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के द्वारा इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ साथ OBD2B कंप्लायंट इंजन का प्रयोग किया गया है जो इसे पहले से भी बेहतर बनाता है। अगर आप भी परफॉर्मेंस के साथ साथ स्पोर्टी लुक वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो 2025 TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित होने वाला है।
2025 TVS Apache RTR 200 4V Specifications | |
---|---|
Engine | 197.75cc OBD2B Compliant Engine |
Power | 20.8 PS |
Torque | 17.25 Nm |
Features |
|
Colors | Glossy Black, Matt Black, Granite Grey |
Price | ₹1,53,990 Ex-showroom |
2025 TVS Apache RTR 200 4V पॉवरफुल इंजन
स्मार्ट लुक तथा एडवांस फीचर्स के अलावा यह बाइक की पावर तथा परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे है कंपनी के द्वारा बेहतर पावर तथा परफॉर्मेंस के लिए 197.75cc का OBD2B कंप्लायंट इंजन का प्रयोग किया गया है। यह इंजन 20.8 PS की अधिकतम पावर के साथ 17.25 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है जिसके साथ में बाइक 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है आपको इस 2025 TVS Apache RTR 200 4V में बेहतरीन राइडिंग एक्सपेरिएंस देखने को मिलता है।
2025 TVS Apache RTR 200 4V आकर्षक फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस मामले में बाइक में काफी एडवांस तथा सुविधाजनक फीचर्स मिलते हैं कंपनी के द्वारा 2025 TVS Apache RTR 200 4V में 37mm USD फ्रंट सस्पेंशन, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार, 3 राइडिंग मोड्स, ड्यूल चैनल ABS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप तथा DRLs जैसे सेफ्टी फीचर्स का प्रयोग किया गया है।
2025 TVS Apache RTR 200 4V Price and Variant
अगर आप आज के समय में स्पोर्टी लुक के साथ साथ दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक सस्ते कीमत पर खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको ताकतवर इंजन के साथ साथ बेहतर पावर तथा भव्य लुक मिले तो 2025 में बाजार में उपलब्ध TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो कि केवल 1.53 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है आपको यह बाइक तीन नए कलर ऑप्शन ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक तथा ग्रेनाइट ग्रे में देखने को मिलता है।