भारतीय सड़कों पर अपनी स्पीड और स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाली TVS की अपाचे RTR 160 बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस स्पोर्ट्स बाइक में पावरफुल इंजन और शानदार डिजाइन देखने को मिलता है। TVS मोटर कंपनी ने इस बाइक में नए फीचर्स और तकनीकी अपडेट के साथ बाजार में उतारा है। अगर आप एक स्पोर्टी और स्टाइलिश बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
TVS Apache RTR 160 Specifications | |
---|---|
Engine |
|
Fuel Efficiency | 47 kmpl |
Transmission | 5-speed gearbox |
Features |
|
Safety Features |
|
Price |
|
Offers |
|
EMI Options |
|
TVS Apache RTR 160 Engine
TVS अपाचे RTR 160 में 159.7cc का एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक इंजन 8750 rpm पर 15.82 bhp की पावर और 7250 rpm पर 12.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक का इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। अपाचे RTR 160 की माइलेज लगभग 47 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है। यह बाइक शहर और हाइवे दोनों पर अच्छा performance देता है।
TVS Apache RTR 160 Features
अपाचे RTR 160 में कई आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है। LED हेडलैंप और टेललैंप से रात में राइडिंग करना आसान हो जाता है। अपाचे में स्पोर्ट, अर्बन और रेन जैसे राइड मोड भी दिए गए हैं। ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी से ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान हो जाएगा। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से राइडर अपने फोन को कनेक्ट कर सकता है।
TVS Apache RTR 160 Price and Variant
TVS अपाचे RTR 160 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में Rs. 95,000 रखी गई है। ऑन-रोड प्राइस लगभग Rs. 1,11,625 आता है। इस बाइक पर कई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। क्रेडिट या डेबिट कार्ड EMI पर Rs. 7,500 का डिस्काउंट मिलता है। चुनिंदा वैरिएंट पर Rs. 3,000 का कैशबैक भी मिल रहा है। TVS क्रेडिट द्वारा 5.55% वार्षिक ब्याज दर पर 36 महीने की अवधि में Rs. 2,800 प्रति माह की EMI पर यह बाइक खरीदा जा सकता है। EMI के लिए ऑन-रोड कीमत का 10% यानी Rs. 11,162 डाउन पेमेंट के रूप में देना होगा।