मोटरसाइकिल मार्केट में होंडा का नाम हमेशा से ही विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। बाइक चाहने वालों के लिए Honda ने CD 110 Dream को बाजार में पेश किया है। इस बाइक में कंपनी ने बेहतरीन माइलेज और परफॉरमेंस पर ध्यान दिया है। इसमें साइलेंट स्टार्ट फीचर के साथ ACG टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में 109.51 cc का पावरफुल इंजन लगाया गया है और इसकी शुरुआती EMI 2,400 रुपये प्रति माह से मिलता है।
Honda CD 110 Dream Specifications | |
---|---|
Engine |
|
Transmission | 4-speed gearbox |
Mileage | 65 kmpl |
Suspension |
|
Features |
|
Safety Features |
|
Price |
|
Offers |
|
EMI Options |
|
Honda CD 110 Dream Engine
पावर और माइलेज का बेहतरीन मिश्रण Honda CD 110 Dream में देखने को मिलता है। इसमें 109.51 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7500 rpm पर 8.79 bhp की अधिकतम पावर और 5500 rpm पर 9.30 Nm का टॉर्क पैदा करता है। फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स से आता है।
Honda CD 110 Dream Features
रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए Honda CD 110 Dream बहुत अच्छे फीचर्स के साथ आती है। इस बाइक में ESP टेक्नॉलजी और ACG के साथ साइलेंट स्टार्ट फीचर मिलता है। आरामदायक राइडिंग के लिए इसमें लंबी सीट, ट्यूबलेस टायर्स, हैलोजन हेडलैंप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक स्टार्ट, लॉकेबल यूटिलिटी बॉक्स और क्रोम मफलर कवर भी मिलता है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक और पीछे स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है।
Honda CD 110 Dream Price and Variant
Honda CD 110 Dream की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 76,401 रुपये और ऑन-रोड कीमत 90,174 रुपये रखी गई है। वर्तमान में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6,000 रुपये का कैशबैक और 2,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाता है। HDFC बैंक के द्वारा 1.99% वार्षिक ब्याज दर पर 36 महीने के लिए 2,400 रुपये प्रति माह की EMI पर बाइक खरीदी जा सकती है। इसके लिए 9,017 रुपये का डाउन पेमेंट करना होत है। यह बाइक अपनी विश्वसनीयता, बेहतरीन माइलेज और आकर्षक डिज़ाइन के कारण भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है।