बाइक चलाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए Honda ने अपनी SP 125 बाइक बाजार में उतारा है। यह 125cc सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज और शानदार परफॉरमेंस देने वाली बाइक माना जाता है। Honda SP 125 का नया मॉडल कई नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। इस बाइक में साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल मीटर तक कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आप एक किफायती और फीचर लोडेड बाइक खरीदना चाहते हैं तो SP 125 बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Honda SP 125 Specifications | |
---|---|
Engine |
|
Fuel Efficiency | 60 kmpl |
Transmission | 5-speed gearbox |
Features |
|
Safety Features |
|
Price |
|
Offers |
|
EMI Options |
|
Honda SP 125 Engine
बात करें Honda SP 125 के इंजन की तो इसमें 124cc का पावरफुल एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह 4-स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन 7500 rpm पर 10.72 bhp की पावर और 6000 rpm पर 10.9 Nm का टॉर्क देता है। फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस यह बाइक 60 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार माइलेज देता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ शहरी सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है।
Honda SP 125 Features
फीचर्स की बात करें तो Honda SP 125 कई नए और अनोखे फीचर्स से भरपूर है। इसमें ACG के साथ साइलेंट स्टार्ट की सुविधा दी गई है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में हाइड्रोलिक स्प्रिंग-लोडेड सस्पेंशन मिलता है। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा मिल जाती है। इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। क्रोम मफलर कवर इस बाइक को स्टाइलिश लुक देता है।
Honda SP 125 Price and Variant
Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 89,093 रुपये रखी गई है। ऑन-रोड प्राइस करीब 1,04,848 रुपये आता है। इस बाइक पर HDFC क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलता है। पुरानी बाइक एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाता है। HDFC बैंक के माध्यम से बेहद कम 1.99% वार्षिक ब्याज दर पर 36 महीने की अवधि के लिए 2,600 रुपये प्रति माह की EMI पर यह बाइक खरीदा जा सकता है। EMI के लिए कुल ऑन-रोड कीमत का 10% यानी 10,484 रुपये डाउन पेमेंट के रूप में जमा करना होगा।