हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छी बाइक हो लेकिन कई बार बजट की वजह से यह नहीं हो पाता। ऐसे मे बजाज CT 100 सबसे अच्छा विकल्प है। बजाज ने 2025 मे अपनी पॉपुलर बाइक CT 100 का नया मॉडल लॉन्च किया है। बजाज CT 100 कम कीमत मे अच्छा माइलेज और पावर देने वाली बाइक है। यह बाइक छोटे शहरों मे बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
2025 बजाज CT 100 स्पेसिफिकेशन | |
---|---|
इंजन | 102cc, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड |
मैक्स पावर | 7.9 PS @ 7,500 rpm |
मैक्स टॉर्क | 8.34 Nm @ 5,500 rpm |
टॉप स्पीड | 90 kmph |
माइलेज | 75 kmpl |
ट्रांसमिशन | 4-स्पीड |
फीचर्स |
|
ब्रेक्स |
|
सस्पेंशन |
|
सेफ्टी फीचर्स | कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम |
कीमत |
|
बजाज CT 100 पॉवरफुल इंजन
अगर हम बात करे बजाज CT 100 के इंजन की तो इसमे 102 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7.9 PS की अधिकतम पावर और 8.34 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही 4-स्पीड ट्रांसमिशन का प्रयोग किया गया है। बजाज CT 100 की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। इसका सबसे अच्छा फीचर इसका माइलेज है जो कि 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक जाता है। इस वजह से यह मार्केट मे सबसे किफायती बाइक मे से एक मानी जाती है।
बजाज CT 100 आकर्षक फीचर्स
अगर आप बजाज CT 100 के फीचर्स के बारे मे जानना चाहते हैं तो इसमे काफी बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने बजाज CT 100 मे इलेक्ट्रिक स्टार्ट, अलॉय व्हील्स, फ्यूल गेज, फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक, फ्रंट हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक, रियर SNS सस्पेंशन और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम का प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमे रॉयल सीट, मज़बूत बॉडी और स्टाइलिश ग्राफिक्स मिलते हैं। इन सब फीचर्स के बावजूद भी यह काफी कम कीमत मे आता है।
बजाज CT 100 कीमत और ऑफर
अगर आप बहुत कम बजट मे एक अच्छी माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं तो 2025 मे लॉन्च हुई बजाज CT 100 आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकती है। यह बाइक मात्र ₹59,104 की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। दिल्ली मे इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹69,000 है। कंपनी इस पर 0.99% की ब्याज दर के साथ 3 साल का लोन ऑफर करता है। आप मात्र ₹12,000 के डाउनपेमेंट और ₹1,800 की मासिक EMI पर इसे घर ले जा सकते हैं। यह बाइक देश भर के सभी बजाज शोरूम पर उपलब्ध है।