कमाल का बैलेंस, सबसे अनोखा और लंबे समय तक चलने वाली बाइक के मामले मे Honda का नाम सबसे ऊपर आता है। Honda ने अपनी फेमस Unicorn को 2025 मॉडल के साथ अपडेट कर दिया है। आपको बता दे यह नया मॉडल काफी पावरफुल इंजन और बेहतर फीचर्स के साथ मार्केट मे आया है। लंबे समय से Honda Unicorn भारतीय बाइकर्स के बीच अपनी मजबूती, रिलायबिलिटी और माइलेज के लिए मशहूर रहा है। इस बार के अपडेट मे Honda ने इंजन पावर और फीचर्स मे बड़ा सुधार किया है।
2025 Honda Unicorn Specifications | |
---|---|
Engine | 162.7cc, single-cylinder, air-cooled |
Max Power | 12.73 bhp @ 7,500 rpm |
Max Torque | 14 Nm @ 5,500 rpm |
Top Speed | 105 kmph |
Mileage | 60 kmpl |
Transmission | 5-speed |
Features |
|
Brakes | Front disc (240mm), rear drum (130mm) |
Suspensions | Front telescopic forks, rear mono-shock |
Safety Features | Single-channel ABS |
Price |
|
Loan Details |
|
2025 Honda Unicorn पॉवरफुल इंजन
अगर हम बात करे Honda Unicorn के ताकतवर और परफॉरमेंस इंजन के बारे मे तो आपको बता दे कंपनी ने इस बाइक मे 162.7 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 12.73 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ Honda Unicorn आपको 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 60 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
2025 Honda Unicorn आकर्षक फीचर्स
होंडा यूनिकॉर्न के फीचर्स को देखे तो आपको इसमे एलईडी टेल लैम्प, एनालॉग क्लस्टर और लंबी सीट मिलती है। सेफ्टी के मामले मे फ्रंट डिस्क (240एमएम), रियर ड्रम (130एमएम) ब्रेक और सिंगल-चैनल एबीएस दिया गया है। सस्पेंशन मे फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक लगाया गया है। Honda का अपना सिग्नेचर स्मूथ इंजन और वाइब्रेशन फ्री राइडिंग एक्सपेरिएंस इस बाइक के सबसे बड़े आकर्षण के रूप मे सामने आता है।
2025 Honda Unicorn प्राइस और वेरिएंट
भारतीय मार्केट मे Honda Unicorn की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,09,800 रखी गई है जबकि दिल्ली मे इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1,25,000 के आसपास है। अगर आप लोन पर बाइक लेना चाहते हैं तो आपको ₹25,000 का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके बाद 0.99% की कम ब्याज दर के साथ 3 साल के लिए आपका मासिक ईएमआई लगभग ₹3,300 आएगा। आप इस बाइक को सभी होंडा डीलरशिप से खरीद सकते हैं या होंडा की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।