New Maruti Suzuki Swift LXI Base Model: Maruti Suzuki भारत में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल ब्रांड में से एक है। हर साल यह कंपनी भारतीय बाजार में नई और आकृषक फीचर्स वाली कारें पेश करता है। यदि आप भी Maruti की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकता है। Maruti Swift का बेस मॉडल सिर्फ 6.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जो यह कार 24 kmpl तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम हैं। आज हम आपको Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय कार Maruti Suzuki Swift के बेस LXI मॉडल के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
New Maruti Suzuki Swift LXI Base Model कीमत और फायनेंस की जानकारी
इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6,49,000 रुपये तय की गई है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं तो इसमें:-
Price | Details |
कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹6,49,000 |
आरटीओ शुल्क | ₹45,430 |
बीमा | ₹36,639 |
ऑन-रोड कीमत (नई दिल्ली) | ₹7,31,069 |
अगर आप डाउन पेमेंट के रूप में ₹73,000 रुपये जमा करते हैं तो
Offer | Details |
डाउन पेमेंट | ₹73,000 |
कुल लोन राशि | ₹6,58,069 |
ईएमआई (प्रति माह) | ₹16,627 (4 साल के लोन और 9.8% ब्याज दर पर) |
New Maruti Suzuki Swift LXI Base Model Features
मारुति स्विफ्ट LXI बेस मॉडल में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यह कार न केवल अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी किफायती कीमत और बेहतरीन फीचर्स भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
Category | Details |
फ्रंट सस्पेंशन | मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन |
रियर सस्पेंशन | ट्विस्ट बीम |
स्टीयरिंग टाइप | इलेक्ट्रिक |
स्टीयरिंग कॉलम | टिल्ट |
टर्निंग रेडियस | 4.8 मीटर |
फ्रंट ब्रेक | वेंटिलेटेड डिस्क |
रियर ब्रेक | ड्रम |
सुरक्षा फीचर्स | 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, सीट बेल्ट वार्निंग, डोर अजार वार्निंग, इंजन इम्मोबिलाइजर |
फीचर्स | पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर, हीटर, कीलेस एंट्री, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, लगेज हुक और नेट |
New Maruti Suzuki Swift LXI Base Model Engine
अब अगर हम बात करते हैं मारुति स्विफ्ट की LXI बेस मॉडल कार की, इसमें 1197 सीसी का Z12E इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 5700 आरपीएम पर 80.46 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करता है। इसमें 4300 आरपीएम पर 111.7 एनएम का अधिकतम टॉर्क मिलता है। यह 3-सिलेंडर इंजन 4 वॉल्व प्रति सिलेंडर के साथ आता है, यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। मारुति स्विफ्ट LXI मॉडल पेट्रोल वेरिएंट में आता है, जो 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज प्रदान करता है।
यह भी पढ़े: 4.5 लाख की शानदार डील में मिलेगी Maruti Suzuki की 24Kmpl माइलेज कार, नए साल पर मौका न गंवाएं