स्पोर्ट्स बाइक के मामले मे TVS मोटर्स का नाम हमेशा सबसे अच्छे बाइक मेकर्स मे गिना जाता है। कंपनी ने हाल ही मे अपनी मशहूर अपाचे सीरीज को अपडेट करते हुए 2025 TVS Apache RTR 160 को भारत मे लॉन्च किया है। आपको बता दे यह नया मॉडल पहले से काफी अलग और बेहतर बनाया गया है। TVS Apache RTR 160 भारतीय बाइकर्स के बीच अपने स्पोर्टी लुक, शानदार परफॉरमेंस और बेहतरीन हैंडलिंग के लिए मशहूर रहा है। इस बार के अपडेट मे TVS ने इसे और भी ज्यादा दमदार बनाया है।
2025 TVS Apache RTR 160 Specifications | |
---|---|
Engine | 159.7cc, single-cylinder, air-cooled |
Max Power | 15.82 bhp @ 8,750 rpm |
Max Torque | 13.85 Nm @ 7,000 rpm |
Top Speed | 107 kmph |
Mileage | 47 kmpl |
Transmission | 5-speed |
Features |
|
Brakes | Front disc (270mm), rear drum (130mm) |
Suspensions | Front telescopic forks, rear mono-shock |
Safety Features | Single-channel ABS |
Price |
|
Loan Details |
|
2025 TVS Apache RTR 160 पॉवरफुल इंजन
अगर हम बात करे TVS Apache RTR 160 के पॉवरफुल और दमदार इंजन के बारे मे तो आपको बता दे कंपनी ने इस बाइक मे 159.7 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 8,750 आरपीएम पर 15.82 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 7,000 आरपीएम पर 13.85 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ TVS Apache RTR 160 आपको 107 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 47 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
2025 TVS Apache RTR 160 आकर्षक फीचर्स
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 के फीचर्स को देखे तो यह भारत की सबसे फीचर रिच बाइक्स मे से एक के रूप मे सामने आता है। आपको इस बाइक मे एलईडी हेडलैंप, डिजिटल क्लस्टर और ग्लाइड-थ्रू टेक्नोलॉजी दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम मे फ्रंट डिस्क (270एमएम), रियर ड्रम (130एमएम) ब्रेक और सिंगल-चैनल एबीएस मिलता है। सस्पेंशन मे फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक का इस्तेमाल किया गया है। TVS अपाचे RTR 160 अपने सेगमेंट मे सबसे रेस ट्रैक रेडी बाइक माना जाता है।
2025 TVS Apache RTR 160 प्राइस और वेरिएंट
भारतीय मार्केट मे TVS Apache RTR 160 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,20,420 रखी गई है जबकि दिल्ली मे इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1,37,000 के आसपास है। अगर आप फाइनेंस पर बाइक लेना चाहते हैं तो आपको ₹25,000 का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके बाद 0.99% फ्लैट ब्याज दर के साथ 3 साल के लिए आपका मासिक ईएमआई लगभग ₹3,600 आएगा। बाइक के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं – एक स्टैंडर्ड और दूसरा ABS वेरिएंट। पहले 1000 कस्टमर्स को कंपनी फ्री एक्सेसरीज का ऑफर भी दे रही है।