New Yamaha MT-15 2025 : सड़कों पर दमखम के साथ वापसी कर रहा 48KM माइलेज वाली बाइक

WhatsApp Channel Join Now

चमकती हुई रोशनी, तेज आवाज़ और स्पीड का अहसास देने वाली बाइक्स की दुनिया में यामाहा एक जाना-पहचाना नाम है। इस बार कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर स्पोर्ट बाइक MT-15 का नया 2025 वर्जन लॉन्च किया है। पिछले कुछ सालों में यह बाइक युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। नए मॉडल में कुछ ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। आइए जानते हैं कि इस बाइक में क्या नया है और यह किस कीमत में उपलब्ध होने वाला है।

Engine: मजबूत और चुस्त

अगर हम बात करें इंजन की, तो MT-15 2025 में 155 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.1 बीएचपी पावर देता है। साथ ही, 7500 rpm पर 14.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी मदद से बाइक 130 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसे राइडिंग के दौरान स्मूथनेस महसूस होता है। उपयोगकर्ताओं के मुताबिक, यह बाइक 48 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जिससे एक बार टैंक भरने पर 480 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है।

Features: सुरक्षा और स्टाइल का मेल

MT-15 2025 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर इंडिकेटर साफ दिखाई देते हैं। डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन (AHO) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए डुअल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक सिस्टम लगाया गया है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क्स और रियर में मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया जाता है।

Price: किफायती कीमत

MT-15 2025 की कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस ₹2,02,211 रखा गया है। अगर आप EMI पर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो 36 महीने के लिए ₹6,455 प्रति माह किश्त देना होगा। इसके लिए आपको ₹10,110 का डाउन पेमेंट करना पड़ेगा। ब्याज की दर 6.99% फ्लैट रखी गई है। यानी, अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं दे सकते, तो EMI विकल्प आसानी से उपलब्ध है।

Leave a Comment