आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, और Oben Rorr EZ बाइक इस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है। यह बाइक न केवल पावरफुल है, बल्कि अपने स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक से भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। जिसमे यह कॉलेज या ऑफिस आने-जाने के लिए सही विकल्प बनाया गया है। दिसंबर ऑफर के तहत, Oben Rorr EZ को केवल ₹19,999 के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
Oben Rorr EZ Electric Bike Price and EMI
अब बात करें इसकी कीमत की, तो दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस ₹98,242 है। ईएमआई पर खरीदने के लिए आपको केवल ₹19,999 का डाउन पेमेंट करना पड़ सकता हैं। जिसके बाद बाकी राशि 6.99% फ्लैट ब्याज दर पर 36 महीनों में चुकाया जा सकता है। हर महीने की ईएमआई ₹2,629 रुपए तक की तय किया गया है।
Oben Rorr EZ Electric Bike Features

oben के नई बाइक के फीचर्स की बात किया जाए तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर, और स्पीडोमीटर जैसे स्मार्ट फीचर्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही, इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी, लाइव चार्जिंग स्टेटस और पास के चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए इसमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम और जियो-फेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Oben Rorr EZ Electric Bike Motor and Battery
oben के नई बाइक के पावर और परफॉर्मेंस की बात किया जाए तो इसमें 7.5 kW की मैक्स पावर और 52 Nm का टॉर्क मिलता है। यह बाइक 110 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है, जिससे यह लंबी दूरी के लिए बेहतरीन माना गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स – इको, स्पोर्ट और हाइपर दिए गए हैं।