भारत में स्पोर्ट बाइक सेगमेंट में 20 साल से अपना दबदबा बनाए रखने वाला कंपनी TVS Motor Company के द्वारा 2025 TVS Apache RTR 200 4V को नए अवतार में भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी के द्वारा इस नए वर्जन में OBD-2B कॉम्प्लेंट इंजन के साथ साथ कई नए फीचर्स तथा तीन नए कलर ऑप्शन का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप भी मिड रेंज स्पोर्ट बाइक की तलाश में हैं तो 2025 TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है जो कि मात्र ₹1.54 लाख की एक्स शोरूम कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।
2025 TVS Apache RTR 200 4V Specifications | |
---|---|
Engine |
|
Power & Torque | 20.51bhp at 9,000rpm, 17.25Nm at 7,250rpm |
Suspension | 37mm USD forks (golden-finished), Hydroformed handlebar |
Features |
|
Colors Available | Glossy Black, Matte Black, Granite Grey (with red alloy wheels) |
Price | ₹1.54 Lakh (Ex-showroom) |
TVS Apache RTR 200 4V 2025 Engine Power
स्टाइलिश लुक तथा प्रीमियम फीचर्स के अलावा यह बाइक की पावर तथा परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे है कंपनी के द्वारा बेहतर पावर और परफॉर्मेंस के लिए 199 सीसी का ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन का प्रयोग किया गया है। यह इंजन 20.51 Bhp की अधिकतम पावर के साथ 17.25 Nm का टॉर्क प्रदान करता है जिसके साथ में बाइक असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा फ्यूल एफिशिएंसी के मामले बाइक में आपको अच्छा माइलेज देखने को मिलता है।
TVS Apache RTR 200 4V 2025 Premium Features
बाइक के आकर्षक फीचर्स की बात करी जाए तो इस मामले में TVS Apache RTR 200 4V में काफी एडवांस सुविधाजनक फीचर्स मिलते है। कंपनी के द्वारा बाइक में 37mm गोल्डन फिनिश USD फॉर्क्स, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार, डुअल चैनल ABS, तीन राइड मोड्स, TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED हेडलैंप्स जैसे फीचर्स का प्रयोग किया गया है।
TVS Apache RTR 200 4V 2025 Price and Offers
अगर आप आज के समय में मिड रेंज स्पोर्ट बाइक किफायती कीमत पर खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको बेहतर इंजन के साथ-साथ एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन मिले तो 2025 में बाजार में उपलब्ध TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी के द्वारा इस बाइक को केवल ₹1.54 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध किया गया है तथा आप इसे तीन अलग अलग कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Competition – मार्केट में मिलने वाले Alternatives
इस प्राइस रेंज में आपको Bajaj Pulsar NS200, Yamaha MT-15 तथा KTM Duke 200 जैसे अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन TVS Apache RTR 200 4V का फीचर लिस्ट तथा बिल्ड क्वालिटी इसे एक बेहतर चॉइस बनाता है क्योंकि यह रिलायबिलिटी के मामले में काफी आगे है।
Final Verdict – खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर आप एक पावरफुल मिड रेंज स्पोर्ट बाइक के शौकीन हैं तथा आपका बजट ₹1.5 लाख का है तो TVS Apache RTR 200 4V एक अच्छा चॉइस साबित हो सकता है। इसका रिफाइंड इंजन, प्रीमियम फीचर्स तथा अपडेटेड डिजाइन इसे मार्केट में एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनाता है।